द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Entertainment

त्योहार मन बदलाव के अवसर उपलब्ध कराते हैं। त्योहारों पर होने वाली छुट्टियों में बच्चे और बड़े सभी बेहतर मनोरंजन की तलाश में रहते हैं। ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रम का बड़ा महत्व होता है। यही वजह है कि इन दिनों बड़ी संख्या में फिल्में रिलीज होती रही हैं। इन दिनों तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं। कहीं मेले तो कहीं गायन और कहीं डांस के शो होते हैं। दीपावली के दिनों में विशेषतौर पर नवरात्रि के दिनों में जगह-जगह रामलीलाओं, दुर्गापूजा, डांडिया, म्यूजिकल नाइट आदि के आयोजन होते हैं। आजकल स्टार नाइट, कवि सम्मेलन, सूफी गायन के कार्यक्रम, फैशन शो का चलन भी बढ़ गया हैं। इन दिनों त्योहारों के सीजन में छोटे शहरों में बड़े और नामचीन कलाकारों के लाइव कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आगरा, फैजाबाद, मिर्जापुर और रुड़की में सूफीनाइट, आगरा, शाहजहांपुर, देहरादून, कानपुर, गोरखपुर और इलाहाबाद में डांडिया नाइट, पीलीभीत, बरेली, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर और उन्नाव में कवि सम्मेलन के आयोजन हो रहे हैं। इसी तरह लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर में दुर्गापूजा, सीतापुर, बहराइच, मऊ, वाराणसी, कानपुर, इटावा और पटना में कव्वाली के आयोजन किये जा रहे हैं।

Brand Content

Videos