Entertainment
रामायण और महाभारत काल जितना पुराना है पश्चिमी उत्तर प्रदेश का शहर अलीगढ़। तब इसका नाम कोइल या कोल हुआ करता था। कई राजाओं और बादशाहों ने इतिहास में इस क्षेत्र पर अपना आधिपत्य जमाया लेकिन 1768 में एक शिया मुस्लिम सरदार मिर्जा साहिब का इस पर आधिपत्य हो गया। वर्ष 1775 में उनके सिपहसालार अफरसियाब खान ने मोहम्मद साहब के चचेरे भाई और दामाद अली के नाम पर कोल का नाम अलीगढ़ कर दिया। आज कृषि व्यापार का बड़ा केंद्र अलीगढ़ अपने विशिष्ट तालों और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लोगों ने भी कोरोना महामारी को झेला है और वे जानते हैं कि इस दौर में चिकित्सकों ने उनके जीवन के लिए कितनी कठिन मेहनत की। कृतज्ञ अलीगढ़ इस त्योहारी सीजन में चिकित्सक सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। इसके अलावा लोगों को परेशानी के दौर को भुलाने के लिए मनोरंजन के भी पूरी इंतजाम होने वाले वाले हैं। शहर में सेलिब्रिटी कंसर्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के प्रमुख और नामचीन कलाकार हिस्सा लेंगे। अलीगढ़ के लोगों को इन विशिष्ट कलाकारों और एक मंच पर देखने का मौका मिलेगा। यह शाम उनके लिए यादगार शाम बनने वाली है।