द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Badaun

Entertainment

महाभारत काल में राजा द्रुपद के पांचाल प्रदेश की राजधानी रहा बदायूं गंगा नदी के किनारे पर स्थित है। उत्तर प्रदेश के रुहेलखण्ड इलाके के इस प्रमुख जिले में मिले 11 शताब्दी के एक अभिलेख के अनुसार इस शहर का प्राचीन नाम वोदामयूता रहा है जो कालांतर में बदायूं हो गया। बदायूं के आसपास के क्षेत्रों में चावल, गेहूं, बाजरा और सफेद चना काफी पैदा होता है। यहां अनेक लघु उद्योग स्थापित हैं। इसके अलावा देश का करीब 40 फीसदी मेंथा बदायूं में ही पैदा होता है और इसीलिए इसे भारत का मेंथा सिटी भी कहा जाता है। बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार शकील इसी बदायूं शहर की पैदाइश थे और इसीलिए उन्होंने अपने नाम के साथ बदायूंनी जोड़कर रखा। इसमें संदेह नहीं कि बदायूं को नया स्वरूप देने और देश-दुनिया में पहचान दिलाने में यहां के साहित्यकारों, उद्यमियों, समाजसेवियों और कलाकारों का बड़ा योगदान रहा है। समाज उनके लिए कृतज्ञता ज्ञापित भी करना चाहता है लेकिन बदायूं मे उचित अवसर और मंच कहां मिलता है। बदायूं में समाज के ऐसे ही विशिष्ट लोगों को सम्मानित करने के लिए प्राइड ऑफ बदायूं कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।