द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Basti

Entertainment

उत्तर प्रदेश का प्रमुख जिला है बस्ती। रामायण काल से इसका सीधा संबंध है। इसका नाम प्रभु श्रीराम के गुरु मुनि वशिष्ठि या वशिष्ठ के नाम से जुड़ा है। उनका आश्रम यहां हुआ करता था। ऐसी मान्यता है कि मुनि वशिष्ठि के नाम से पहचाने जाने वाले इस भू भाग का नाम अपभ्रंश या लोगों के उच्चारण दोष के कारण बस्ती हो गया। बस्ती लखनऊ और गोरखपुर के बीच प्रमुख रेलवे स्टेशन है और प्रमुख जिलों के साथ सड़क और रेल मार्ग से पूरी से तरह जुड़ा है। इस जिले में रवारए मनवार और मनोरमा जैसी सहायक नदियां बहती हैं। अमोढ़ाए बाबा मोछेस्वर नाथएछावनी बाजारए रामरेखा मन्दिरए देवकली का हनुमान मंदिरए संत रविदास वन विहारए भद्रेश्‍वर नाथए मखौडाए श्रृंगीनारीए धनोहरीए गणेशपुरए उमरियाए नगरए चंदू तालए बराहए माता मरही मंदिरए अगौनाए पकरी भीखीए सरघाट माता मंदिर आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। मनिकौरा कला बस्ती जिले का एक ऐसा गांव है जहां केवल ब्राह्मण जाति के लोग ही निवास करते हैं। यहां नवंबर में रुद्र महायज्ञ का विशेष आयोजन होता है और पूरे भारत के संतों का जमावड़ा यहां पर होता है।