द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Bareilly

Entertainment

समय के साथ सोच बदलती है। इसी का उदाहरण है कि शहर में कहीं पर भी मकान खरीदकर लोग उसके आसपास के इलाके के विकसित होने के लिए सरकार के भरोसे रहा करते थे। लेकिन, अब स्थितियां बदल रही हैं। लोग अपना मकान या फ्लैट ऐसे स्थान पर खरीदना चाहते हैं जहां उनके लिए यातायात के बेहतर संसाधन हों, स्कूल-कॉलेज निकट ही हों और इसके अलावा निकट ही अस्पताल भी हों। बरेली मे इन जरूरतों को आसान बनाया है होराजिंग ड्वैलिंग्स, अलाएंस बिल्डटेक, नाइन प्लैनेट इन्फ्राकॉन आदि बिल्डर्स ने। बरेली में इन बड़े-बड़े बिल्डर्स के प्रॉजेक्ट्स ग्रीनपार्क, ग्रेटर ग्रीन पार्क, राजेंद्र नगर, पीलीभीत रोड, वीर सावरकर नगर आदि इलाकों में या तो आ रहे हैं या फिर पूरे हो चुके हैं। दो साल में पॉपर्टी के दामों कमी भी देखी गई है। ऐसे में यही उचित समय है अपने सपनों का मकान खरीदने का। दीपावली के विशेष अवसर इन दिनों बिल्डरों की ओर से विशेष स्कीमें भी दी जा रही हैं।