द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Bulandshahr

Entertainment

पूर्व में गंगा और पश्चिम में यमुना नदी के बीच बसा उर्वर और समतल भूमि वाला उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर है बुलंद शहर। यह दिल्ली से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर है। करीब 1200 वर्ष पूर्व राजा अहिबरन ने इस शहर की नींव रखी थी और तब इसका नाम बरन हुआ करता था। यहां की प्रमुख फसलें गेहूंए चनाए मक्काए जौए ज्वारए बाजरा और गन्ना है। यहां के जहांगीराबाद कस्बे में सूत कातने और कपड़े बनाने का काम होता है। निकट ही खुर्जा में बरतनों और विशेषतौर पर चीनी मिट्टी के बर्तनों और बिजली के उपकरण बनाने के लिए पहचाना जाता है। बुलंदशहर और निकट के शिकारपुर में लकड़ी का काम मशहूर है। बुलंद शहर में खड़ी हिंदी भाषा बोली जाती है।