Entertainment
पौराणिक काल से लोग धार्मिक नगरी वाराणसी में जाना और बसना चाहते हैं। पिछले 10 वर्षों में जिस तरह से वाराणसी का विकास हुआ है, उसने लोगों की इस इच्छा को और बलवती किया है। यहां रोमा बिल्डर्स, रुद्र रीयल एस्टेट, देव सिटी डेवेलपर्स, पैथोज ग्रुप, धर्मा कंस्ट्रक्शन, शिव शक्ति आदि की नई परियोजनाओं ने नये और पुराने वाराणसी को बांट दिया है। वाराणसी के रामनगर, शिवपुर, अवलेश पुर, मुगलसराय रोड और पांडेपुर आदि इलाकों में बिल्डर्स के या तो नये प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं या फिर पूरे हो चुके हैं। कोरोनो महामारी के प्रभाव के चलते दो साल में प्रॉपर्टी के दामों कमी भी देखी गई है। ऐसे में यही उचित समय है अपने सपनों का मकान खरीदने का। दीपावली के विशेष अवसर इन दिनों बिल्डरों की ओर से विशेष स्कीमें भी दी जा रही हैं।