द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Bijnor

Entertainment

गंगा नदी के निकट बसा बिजनौर उत्तर प्रदेश का प्रमुख जिला है। इसका संदर्भ रामायण और महाभारत में भी मिलता है। वर्तमान में उत्तराखण्ड की सीमा से सटा पहाड़ों की तलहटी से लगा बिजनौर परमप्रतापी सम्राट भरतए ऋषि कण्वए महाराजा दुष्यंत और महाभारत काल के विदुर की कर्मभूमि रहा है। इस जिले में खेती मुख्य व्यवसाय रहा है। गन्नाए गेहूंए मूंगफली और चावल यहां की प्रमुख फसलें हैं। इसके अलावा एक बड़ा वर्ग यहां पशुपालन से भी जुड़ा हुआ है और यही वजह है कि डेयरी उत्पादों के साथ यहां चमड़े का काम भी बहुतायत से होता है। हिंदी में गजल लिखने वाले प्रमुख शायर दुष्यंत काए बॉलीवुड के फिल्म निर्माता प्रकाश मेहरा और विशाल भारद्वाज इसी धरती की देन हैं।