Entertainment
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है। इसी राज्य की राजधानी लखनऊ बेहद खूबसूरत शहर होने के साथ काफी सघन भी है। लोग यहां बसने के इच्छुक रहते हैं। बदलते समय के साथ लखनऊ में भी लोगों की सोच बदली है और यहां के लोग अब, जहां वे रहते हैं वहां के विकास के लिए सरकार पर निर्भर रहना नहीं रहना चाहते। बिल्डर ही अब इलाका विकसित करके दे देते हैं। लोग अपना मकान या फ्लैट ऐसे ही विकसित स्थान पर खरीदना चाहते हैं जहां उनके लिए यातायात के बेहतर संसाधन हों, स्कूल-कॉलेज निकट ही हों और इसके अलावा निकट ही अस्पताल भी हों। लखनऊ मे इन जरूरतों को आसान बनाया है ओमैक्स, एल्डिको, अंसल एपीआई, रोहताश होम्स आदि बिल्डर्स ने। लखनऊ में इन बड़े-बड़े बिल्डर्स के प्रॉजेक्ट्स या तो आ रहे हैं या फिर पूरे हो चुके हैं। दो साल में पॉपर्टी के दामों कमी भी देखी गई है। ऐसे में यही उचित समय है अपने सपनों का मकान खरीदने का। दीपावली के विशेष अवसर इन दिनों बिल्डरों की ओर से विशेष स्कीमें भी दी जा रही हैं।