Entertainment
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद और बरेली के बीच प्रमुख जिला है रामपुर। यहां का चाकू उद्योग दुनिया में प्रसिद्ध है और रामपुरी चाकू तो एक ब्रांड ही बन चुका है। रामपुर शहर की स्थापना नवाब फैजुल्ला खान ने की थी और धीरे.धीरे यह शहर इस्लामी दर्शन को समझने का प्रमुख केंद्र बन गया है। शुरुआत में इस शहर का नाम फैजाबाद रखा गया किंतु इस नाम के कई शहर होने से इसे मुस्तफाबाद उर्फ रामपुर नामसे पहचाना जाने लगा। पहले यह चार गांवों की रियासत कठेर कहलाती थी और यहां के राजा कठेरिया राजपूत रामसिंह थे। अब उन्हीं के नाम से पहचाना जाना लगा है कि रामपुर शहर। यहां अरबी भाषा का एक महाविद्यालय है। रामपुर में किलाए रजा पुस्तकालय और कोठी खास बाग प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। रजा पुस्तकालय में 12 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां हैं और मुगलकालीन मिनिएचर पेंटिंग्स यहां देखने को मिलती हैं। चीनी और कॉटन मिलें यहां के प्रमुख उद्योग हैं।