द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Pratapgarh

Entertainment

प्रयागराज मंडल का जिला है प्रतापगढ़। इसे आमतौर पर बेल्हा प्रतापगढ़ के नाम से भी पहचाना जाता है। एक राजा प्रताप बहादुर जिनका सत्ता काल वर्ष 1628 से 1692 तक रहा। उन्होंने एक किले का निर्माण करवाया और नाम रखा प्रतापगढ़। धीरे.धीरे आसपास का क्षेत्र भी इसी किले के नाम से प्रसिद्ध हो गया। जब 1858 में इस जिले का पुनर्गठन किया गया तो इसका मुख्यालय बेल्हा में स्थापित किया गया। सई नदी के तट पर बेल्हा देवी का मंदिर हैए वहीं से बेल्हा शब्द लिया गया। अब समूचा क्षेत्र बेल्हा प्रतापगढ़ के नाम से विख्यात हो गया है। गंगाए सई और बकुलाही यहां की प्रमुख नदियां हैं। इसी क्षेत्र में गोमती छह किलोमीटर का घेरा बनाती हुई बहती है। प्रतापगढ़ की धरती को रीतिकाल के श्रेष्ठ कवि आचार्य भिखारी दास के अलावा डॉण् हरिवंश राय बच्चन और स्वामी करपात्री की जन्मभूमि के रूप में पहचाना जाता है। यह महात्मा बुद्ध की तपोस्थली और कवि सुमित्रानंदन पंत की कर्मस्थली भी रही है।