द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Mainpuri

Entertainment

उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में आगरा से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैनपुरी ईषन रिंद नदी के मध्य बसा हुआ है। ये दोनों यमुना की सहायक नदियां हैं। कॉटन जिनिंगए ऑयलसीड मिलिंगए ग्लास मैन्युफैक्चरिंग यहां के प्रमुख उद्योग हैं। यहां आलू और मूंगफली प्रमुख कृषि पैदावार हैं। मैनपुरी को तंबाकू और लकड़ी की वस्तुओं को तैयार करने के लिए भी पहचाना जाता है। मैनपुरी में हर साल मार्च.अप्रेल में लगने वाला नुमाइश और व्यापार मेला काफी प्रसिद्ध है। इसी वर्ष मई में बुकर पुरस्कार जीतने वाली गीतांजलि श्री और प्रसिद्ध संपादक व साहित्यकार कमलेश्वर का मैनपुरी से सीधा संबंध रहा है। मैनपुरी स्थित अंबरपुर वेटलैंड वह स्थान है जहां दुनिया के सबसे लम्बे उड़ने वाले 400 सारस हैं।