द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

त्योहार जीवन को नया रंग देते हैं। व्यक्ति इन त्योहारों के माध्यम से ही जीवन में परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत रहता है और यही वजह है कि हर त्योहार पूरे उत्साह और हर्ष के साथ मनाये जाते हैं। जीवन की आपा-धापी में जो परेशानियां है, उससे निजात पाने और नये सिरे से जिंदगी को शुरू करने में इन त्योहारों का बड़ा योगदान रहता है। इन् त्योहारों के माध्यम से हिन्दुस्तान - बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के प्रमुख जिलों में बहुत से कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इन कार्यक्रमों में शामिल है -रीयल एस्सेट फेयर, ऑटो एक्सपो, कवि सम्मेलन, सूफी नाइट, कव्वाली नाइट, विभिन्न सम्मान समारोह व शॉपिंग फेस्टिवल आदि ।

जीवन में सभी का सपना होता है कि उनका अपना खुद का मकान हो और वह अपने वाहन में परिवार के साथ मनचाहे स्थानों पर जाएं। इस सपने को पूरा करने के लिए वह अपने जीवनभर की कमाई का एक बड़ा हिस्सा लगाने को तैयार रहते हैं। त्योहारी मौसम शुरू हो चुका है और नवरात्री, धनतेरस, दीपावली जैसे त्योहारों में लोग घर और वाहन खरीदना सबसे शुभ मानते हैं। अगर आप भी इस मौके पर अपने सपने को पूरा करना चाहते हैं तो हिन्दुस्तान रीयल एस्टेट फेयर और ऑटो एक्सपो में न केवल अच्छी प्रॉपर्टी उचित कीमत पर खरीद सकते हैं बल्कि वाहनों को भी देख और खरीद सकते हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय मकान या फ्लैट के खरीदारों के लिए बेहतर अवसर है क्योंकि इस समय नामी-गिरामी बिल्डर्स उनके पसंदीदा शहर में उम्मीद से कहीं ज्यादा विकल्प उपलब्ध करा रहें है। आप भी इस मौके का फायदा उठाकर किफायती से लेकर लग्जरी मकान या फ्लैट की खरीदारी वाजिब दाम में कर सकते हैं। यदि वाहन खरीदने के इच्छुक हैं तो इन दिनों वाहन कंपनियों की ओर से विशेष स्कीमें भी दी जा रही हैं। हिन्दुस्तान द्वारा आपके लिए रीयल एस्टेट फेयर और ऑटो एक्सपो पटना, लखनऊ और वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है।

Videos