Entertainment
भारत के कुछ प्राचीनतम शहरों में मथुरा को गिना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली रहा मथुरा उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र का प्रमुख शहर है। यमुना नदी के किनारे बसे इस शहर को हिंदुओं के प्रमुख तीर्थ के तौर पर समझा जाता है। यहां की गली.गली में राधे.राधे और श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी की गूंज सुनाई देती है। औरए यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों विशेषतौर पर यहां के पेड़ों और चाट का तो कहना ही क्याण्ण्! बड़े.बड़े हिंदी के साहित्यकार चाहे तुलसीदास हों या सूरदास या फिर मीरांए यहां की भूमि पर आकर स्वयं को धन्य अनुभव करते रहे हैं। यहां की इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रिफाइनरी एशिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी है।