द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Agra

Entertainment

मुगलकालीन इतिहास की विरासत समेटे उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के किनारे बसा आगरा शहर देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली और जयपुर के साथ पर्यटन के लिहाज से स्वर्ण त्रिभुज (गोल्डन ट्राइंगल) बनाता है। यहां ताजमहल और फतेहपुर सीकरी किला वैश्विक धरोहर वाली प्रमुख इमारतें हैं। मौज-मस्ती, बढ़िया खानपान और मनोरंजक कार्यक्रमों का लुत्फ लेने के शौकीन इस शहर के पेठा और दालमोठ तो संसार में लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां निर्मित चमड़े का जूता भी लोग पहनना पसंद करते हैं। यहां के साहित्यिक समझ वाले लोग बढ़िया गायन, वादन सुनने के साथ नृत्य देखने का भी शौक रखते हैं। आगरा की ऐसी जनता जल्दी ही इश्क हकीकी से भी रूबरू होने जा रही है। इसके लिए यहां सूफी नाइट का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सूफी गायन परंपरा के मशहूर कलाकार जब अपनी प्रस्तुतियां देंगे तो निस्संदेह श्रोतागण इश्क हकीकी की दुनिया का लुत्फ ले सकेंगे। हर त्योहार को बेहद शौक से मनाने वाले आगरावासियों के लिए यहां डांडियां का कार्यक्रम भी हो रहा है।