द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Sitapur

Entertainment

उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में लखनऊ और शाहजहांपुर के मार्ग के मध्य सरायन नदी के किनारे बसा है सीतापुर जिला। ऐसा कहा जाता है कि महाराजा छीता पासी के नाम पर ही इस शहर का नाम छीतापुर रहा और कालांतर में यह छितियापुर फिर सीतापुर के नाम से प्रसिद्ध हुआ। सीतापुर को हिंदू.मुस्लिम संप्रदाय के लोगों के समन्वय और सौहार्द्र के साथ जीने के लिए पहचाना जाता है। यहां प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सालय होने के साथ चीनी की पांच मिलें हैं। इसके अलावा यहां चावल और आटा मिलें भी मौजूद हैं। यह जिला सूती और ऊनी दरियों के लिए भी दुनिया में प्रसिद्ध है। सीतापुर की भूमि पर सुदामा चरित्र लिखने वाले महाकवि नरोत्तमदासए शायर जान निसार अख्तरए फिल्म निर्देशक वजाहत मिर्जा आदि ने जन्म लिया था।