Entertainment
एक समय था जबकि शहर में कहीं पर भी मकान खरीदकर लोग उसके आसपास के इलाके के विकसित होने के लिए सरकार के भरोसे रहा करते थे। लेकिन, अब स्थितियां बदल रही हैं। लोग अपना मकान या फ्लैट ऐसे स्थान पर खरीदना चाहते हैं जहां उनके लिए यातायात के बेहतर संसाधन हों, स्कूल-कॉलेज निकट ही हों और इसके अलावा निकट ही अस्पताल भी हों। पटना मे इन जरूरतों को आसान बनाया है आशियाना, सर्वोदय ग्रुप, मुंडेश्वरी मल्टिकॉन, साईं बालाजी होम्स सहित कई बिल्डर समूहों ने। सभी के पटना में नये-नये प्रोक्ट्स या तो पूरे हो चुके हैं या फिर पूरे होने जा रहे हैं। पटना में सगुना मोड़, पटना-गया बाईपास, आशियाना नगर, दानापुर, बिहीटा आदि वो इलाके हैं जहां बिल्डर्स के नये प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। दो साल में पॉपर्टी के दामों कमी भी देखी गई है। ऐसे में यही उचित समय है अपने सपनों का मकान खरीदने का। दीपावली के विशेष अवसर इन दिनों बिल्डरों की ओर से विशेष स्कीमें भी दी जा रही हैं।