Entertainment
गंगा, यमुना और गुप्त रूप से मिलने वाली सरस्वती नदियों के संगम का शहर है प्रयागराज। हिंदुओं के इस तीर्थ पर हर 6 वर्ष में अर्धकुम्भ और हर 12 वर्ष में कुंभ का मेला लगता है। ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो 1500 वी शताब्दी में एक मुस्लिम राजा ने इस शहर का नाम बदलकर अलाहाबाद या इलाहाबाद कर दिया जिसे अक्टूबर 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार ने बदलकर वापस प्रयागराज कर दिया। प्रयागराज में राज्य सरकार के अनेक प्रमुख कार्यालय जैसे उच्च न्यायालय, उत्तर प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग, राज्य पुलिस मुख्यालय, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय आदि हैं। भारत के प्रधामंत्रियों में से सात या तो यहां जन्मे या फिर यहां के विश्वविद्यालय में पढ़े या प्रयागराज और आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गये हैं। इनके नाम जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, गुलजारी लाल नंदा, विश्वनाथ प्रताप सिंह और चंद्रशेखर हैं।
इन दिनों धर्म नगरी इलाहाबाद में नवरात्रि के कार्यक्रम चल रहे हैं। दैनिक हिन्दुस्तान की ओर से भी दुर्गापूजा के विभिन्न पांडालों के बीच एक विशेष पांडाल भी बनाया गया है जिसमें मां दुर्गा की बेहद सुंदर प्रतिमा है और नवरात्रि विशेष पर उनके पूजन का कार्यक्रम चल रहा है। इसके अलावा डांडिया उत्सव भी आयोजित किया गया है। यहां गरबा के साथ एक ही स्थान पर म्यूजिक, खाने-पीने के विशेष स्टॉलों और मौज-मस्ती के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।
इसके अलावा एक विशेष बात यह भी है इस इलाहाबाद की धरती उच्च कोटि के डॉक्टर्स निकले हैं और उन्होंने देश-दुनिया में बहुत नाम कमाया है। ऐसे डॉक्टरों के एक स्थान पर मिलने का आयोजन डॉक्टर्स मीट, आयोजित किया गया।