द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Haldwani

उत्तराखण्ड राज्य में नैनीताल जिले और कुमाऊं मंडल का प्रमुख कस्बा है हल्द्वानी। इसे कुमाऊं का प्रवेश द्वार भी कहते हैं और यह कुमाऊं का सबसे बड़ा आर्थिकए शैक्षिकए व्यापारिक और आवासीय केंद्र है। यहां हल्दू यानी कदम्ब के वृक्ष प्रचुर मात्रा में मिलते हैं इसलिए इसका नाम हल्द्वानी पड़ गया है। कुमाऊंनी में इसे हल्द्वेणी भी कहा जाता है। हल्दवानी के दक्षिण में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय है जिसे कृषि संबंधित अनुसंधान के लिए पहचाना जाता है। यहां हर साल मकर संक्रांति दो दिवसीय प्रसिद्ध उत्तरायणी मेला लगता है। हल्द्वानी के पूर्व में गौला नदी है और पश्चिम में लामचुर और कालाढुंगी के उपजाऊ कृषि मैदान हैं जो विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट पार्क से मिलते हैं।