दीपावली आ गई है। आपने बाकी काम तो निपटा दिए होंगे लेकिन क्या अपने वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान दिया है? इस बार बाकी चीजों के साथ इन तरफ भी थोड़ा ध्यान लगाएं। यह त्योहार फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दीपावली की तैयारी महीनों पहले कर लेते हैं तो अब साथ ही अपने वित्तीय मामलों को भी सुधारने की कोशिश करें।
पोर्टफोलियों की निगरानी है जरूरी
इस बार दीपावली पर अपने पोर्टफोलियो पर ध्यान जरूर दें। उसे फिर से देखने और पुनर्मूल्यांकन करने की आवश्यकता होती है। पोर्टफोलियो की नियमित समीक्षा और निगरानी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आपको पता चलता है कि आपका पोर्टफोलियो कैसे आगे बढ़ रहा है, कौन सा फंड अच्छा काम कर रहा है और किन फंडों को किसी अन्य के साथ बदलने की जरूरत है।
खरीदारी में समझदारी
दीपावली के दौरान हम बहुत सी नई चीजें जैसे कपड़े, आभूषण, घर की साज-सज्जा, उपहार और अन्य चीजें खरीदते हैं। इन दिनों हम हर जगह सेल देखते हैं। कहीं पर भारी छूट के चक्कर में अक्सर कुछ अनावश्यक खरीद लेते हैं। ऐसे में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अपनी आवश्यकताओं पर ध्यान दें। अपनी वित्तीय स्थिति का आकलन करना बेहद जरूरी है। उसके अनसुरा अपना बजट बनाएं और फिर खरीदारी करें।
प्रॉपर्टी और सोने-चांदी की खरीदारी
हममें से ज्यादातर लोग हर साल दीपावली या धनतेरस के दिन चांदी या सोने के सिक्के खरीदते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे शुभ माना जाता है। यह एक अच्छा निवेश भी है। हर साल कोशिश करें कि आप इस तरह से निवेश कर सकें। इसके साथ ही प्रॉप्रटी में भी निवेश करें। ऐसे मौके पर कई सारी योजनाएं सस्ती और अच्छी होती हैं। अपने लिए जमीन या किसी तरह की प्रॉपर्टी जोड़ें। यह आगे आपके बेहद काम आ सकता है।
किसी तरह के पर्सनल लोन से बचें
पर्सनल लोन सबसे खराब कर्ज होता है, जिसे चुकाने में आपको सबसे ज्यादा वक्त लगता है। इसकी ब्याजज दरें भी बेहद ज्यादा ज्यादा होती हैं।
किसी एसेट के निर्माण के लिए लिया गया कर्च अच्छा होता है, लेकिन जीवनशैली से जुड़ी जरूरतों के लिए लिया गया कर्ज आपको डुबो सकता है। इसलिए यदि कोई ऐसा कर्ज हो तो उसे सबसे पहले चुकाएं।