जीवन में सभी का सपना होता है कि उसका स्वयं का मकान हो और वह अपने वाहन के साथ मनचाहे स्थानों पर परिवार के साथ जाए। इस सपने को पूरा करने के लिए वह अपने जीवनभर की कमाई का एक बड़ा हिस्सा लगाने को तैयार रहता है। त्योहारी मौसम शुरू हो चुका है और नवरात्री, धनतेरस दिवाली जैसे त्योहारों में लोग घर और वाहन खरीदना सबसे शुभ मानते हैं। अगर आप इस मौके पर सपने को पूरा करना चाहते हैं तो न केवल अच्छी प्रॉपर्टी उचित कीमत में खरीद सकते हैं बल्कि वाहनों को भी देख और खरीद सकते हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय मकान या फ्लैट के खरीदारों के लिए बेहतर अवसर है क्योंकि यह उन्हें नामी-गिरामी बिल्डर्स उनके पसंदीदा शहर में उम्मीद से कहीं ज्यादा विकल्प उपलब्ध करा रहें है। आप भी इस मौके का फायदा उठाकर किफायती से लेकर लग्जरी मकान या फ्लैट की खरीदारी वाजिब दाम में कर सकते हैं। यदि वाहन खरीदने के इच्छुक हैं तो इन दिनों वाहन कंपनियों की ओर से विशेष स्कीमें दी जा रही हैं। दैनिक हिंस्दुस्तान लोगों के लिए पटना, लखनऊ, बरेली, वाराणसी और देहरादून में रीयल एस्टेट फेयर और ऑटो एक्सपो आयोजित किये जा रहे हैं।