कोरोना महामारी में दुनिया भर के लोगों के साथ अपने
गांव और शहर के घरों को लौटना पड़ा। बड़ी संख्या में बिहार के लोग अपने घरों को
लौटे और बिहार से अन्य राज्यों के लोग अपने घरों पर। इस दौर में मकानों और वाहनों
की आवश्यक्ता को कम कर दिया और परिणास्वरूप इस क्षेत्र में घटी हुई मांग का प्रभाव
देखने को मिला। इस अर्थव्यवस्था में कुछ सुधार हुआ है तो बिहार में भी रीयल एस्टेट
और वाहनों की मांग ने जोर पकड़ा है। समस्या वही है कि जगह-जगह जाकर
प्रॉपर्टी और वाहनों को देखना और तुलना कर पाना कठिन हो जाता है। लेकिन, इस स्थिति
को सरल बनाने के लिए दैनिक हिन्दुस्तान ने पटना में रीयल एस्टेट और ऑटो एक्सपो का
आयोजन किया है। पटना और आसपास के लोगों को इस कार्यक्रम में एक ही स्थान पर प्रॉपर्टी
और वाहनों को चुनने और खरीदना का मौका मिलेगा।