पटना के लोग धर्मपरायण हैं और वे उन्हें भी
भजन-कव्वालियों को सुनने मे मजा आता है। त्योहारों का सीजन चल रहा हो तो ऐसे में
विशेष खरीदारी और घर के कामों के बाद थकावट तो ही हो जाती है। शरीर की इसी थकावट
को दूर कर तरोताजा होने के लिए भजन कार्यक्रम जादू का काम करते हैं। दैनिक
हिन्दुस्तान ने नटना के लोगों के लिए त्योहार का मौसम देखते हुए भजन संध्या आयोजित की
है। इस भजन संध्या में देश के नामचीन गायक अपने भजन पेश करेंगे। इस बात में कोई
संदेह हीं कि इन भजनों से पटना के लोगों को स्फूर्ति और मन में शांति का अनुभव
होगा।