इलाहाबाद से सटा प्रतापगढ़ महाकवि सुमित्रानंदर पंत की कर्मस्थली और महाकवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की जन्मस्थली है। आमतौर पर यहां के लोग धार्मिक हैं और वे त्योहारों को पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ मनाते हैं। जिस शहर की फिजा में साहित्य और धर्म का संगम हो तो वहां पर लोगों को भजन सुनने में तो आनंद आता ही है। प्रतापगढ़ के ऐसे ही लोगों के लिए दैनिक हिन्दुस्तान भजन संध्या का आयोजन कर रहा है। निश्चित ही यहां के लोगों के सामने देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक जब अपनी प्रस्तुतियां देंगे तो प्रतापगढ़ की हवा में धार्मिकता का रंग घुल जाएगा और यहां के लोगों इस कार्यक्रम का भरपूर मजा लूटने का मौका मिलने वाला है।