बीमारी से संघर्षरत इंसान के लिए डॉक्टर किसी भगवान से कम नहीं होते। कोरोना के दौर में आमजन ने इस बात को बखूबी महसूस किया है। मथुरा में डॉक्टरों को उनकी विशिष्ट सेवा को सम्मानित करने के लिए डॉक्टर्स नाइट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मथुरा जिले के प्रमुख डॉक्टरों ने भाग लिया और आमजन की ओर से व्यक्त की गई कृतज्ञता व्यक्त करने के तरीके की खूब प्रशंसा की।