मैनपुरी को नया स्वरूप देने और देश-दुनिया में पहचान
दिलाने में यहां के उद्यमियों, कलाकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों का बड़ा
योगदान रहा है। स्थानीय स्तर पर समाज उनके लिए कृतज्ञता ज्ञापित भी करना चाहता है
लेकिन उसे मौका या उचित मंच नहीं मिल पाता। दैनिक हिन्दुस्तान मैनपुरी में समाज के
ऐसे ही विशिष्ट लोगों को सम्मानित करने के लिए प्राइड ऑफ मैनपुरी कार्यक्रम का
आयोजन कर रहा है। लोग इस कार्यक्रम मे पूरे उत्साह के साथ जुड़ रहे हैं।