सभी जानते हैं कि आमजन के लिए चिकित्सक किसी भगवान से कम नहीं होते। कोरोना के दौर में आमजन ने इस बात को बखूबी समझा और महसूस किया है। अलीगढ़ में चिकित्सकों को उनकी विशिष्ट सेवा को सम्मानित करने के लिए चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अलीगढ़ जिले के प्रमुख चिकित्सकों ने भाग लिया और दैनिक हिंदुस्तान की ओर से आयोजित कार्यक्रम को खूब सराहा।