Shopping
गंगा नदी के किनारे बसा भागलपुर बिहार राज्य का प्राचीन जनपद या जिला है। महाभारत काल में इस क्षेत्र को अंग प्रदेश का हिस्सा माना गया क्योंकि इसी क्षेत्र के निकट चम्पानगर महाभारत के पराक्रमी राजा कर्ण के राज्य की राजधानी था। यहां के मैदानी क्षेत्र बिहार के कैमूर की पहाड़ी व झारखण्ड के मिलन का स्थल हैं। भागलपुर सिल्क के व्यापार के प्रसिद्ध रहा है विशेषतौर पर टसर सिल्क का उत्पादन यहां के कई लोगों के लिए रोजगार का जरिया है। यह जिला रेल और सड़क मार्ग से पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। प्राचीन काल में तक्षशिलाए नालंदा और विक्रमशिला तीन प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक विक्रमशिला भागलपुर में ही रहा है। कहा जाता है कि हिंदू पुराणों में जिस समुद्र मंथन का जिक्र आता हैए उसमें प्रयुक्त रस्से के लिए जिस मथान और मथनी का उपयोग हुआए वे दोनों ही यहां विद्यमान हैं। इनके नाम बासुकीनाथ और मंदार पर्वत हैं और यहां तीर्थ के तौर पर माने जाते हैं। गंगा नदी को जाह्न्वी के नाम से जाना जाता है और जिस स्थान पर गंगा को यह नाम दिया गया उसे अजगैवी नाथ कहा जाता हैए यह तीर्थ भी भागलपुर में ही है।