मन से उदासी को दूर हटाने
के लिए लोग त्योहारों की प्रतीक्षा करते हैं और इस सीजन में अपनी क्षमता के अनुसार
खरीदारी जरूर करते हैं। वे चाहते हैं कि जीवन में कुछ नया खरीदकर बदलाव लाया जा
सके और उदासी को दूर किया जा सके। वे ऐसा कर पाते हैं तो जीवन को बेहतर बना पाते
हैं। लेकिन, त्योहारों के दौरान कभी समय की कमी होती है तो कभी एक बाजार से दूसरे
बाजार तक जाने में शारीरिक थकान हो जाती है। ऐसे में जरूरी होते हैं शॉपिंग
फेस्टिवल। दैनिक हिन्दुस्तान ने बिहारशरीफ के लोगों की परेशानी को समझते हुए शॉपिंग
फेस्टिवल का आयोजन किया है। यहां एक ही स्थान पर मनचाही चीजें देखने, परखने और
खरीदने का मौका मिल सकेगा।