बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के लोग त्योहारी सीजन में खरीदारी का लुत्फ जरूर लेते हैं। उन्हें इस काम के लिए मोलभाव करने में मजा भी आता है। लेकिन, आमजन की परेशानी यही होती है कि वे बाजार दर बाजार घूमना नहीं चाहते। कारण यह है कि इस काम के लिए या तो पैदल चलो या फिर अपने वाहनों से। वाहनों से जाना हो तो त्योहारी सीजन में वाहन पार्किंग की समस्या भी रहती है। इन सारी परेशानियों का हल ढूंढ़ा है दैनिक हिन्दुस्तान ने। मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इसमें ने एक ही स्थान पर घरेलू साज-सज्जा, इलेक्ट्रिकल एप्लाएंसेज, किचन के सामान के अलावा बड़ी-बड़ी वस्तुएं भी खरीद सकेंगे।