देश के भजन गायकों का मानना है कि मुजफ्फरपुर में शायद सबसे ज्यादा धार्मिक और रसिक श्रोता मिलते हैं। ऐसे ही लोगों के सामने अपनी भजन गायकी को पेश करने के लिए देश के चुनींदा कलाकार जुटने वाले हैं। दैनिक हिन्दुस्तान ने यहां भजन संध्या आयोजित की है और नामचीन भजन गायक इस संध्या में भजन और विशिष्ट गायकी पेश करने वाले हैं। भजनों गायकी की सही परख करने वाले मिर्जापुर के लोगों को निश्चित ही इस भजन संध्या में उच्च कोटि की गायकी के साथ उत्कृष्ट भजन सुनने को मिलेंगे।