दुनिया के साथ भारत ने भी कोरोना महामारी को झेला। उस दौरान सब रुक सा गया था। लोग किरायेदारों से किराया तक भी वसूल नहीं कर पा रहे थे। हर तरफ मंदी की स्थिति दिखाई देती थी। लेकिन अब मकानों के साथ वाहनों की मांग भी उठने लगी है। लेकिनए परेशानी यह है कि इस मांग को वास्तविकता में बदला कैसे जाएण्ण्घ् लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए दैनिक हिन्दुस्तान ने वाराणसी के लोगों के लिए रीयल एस्टेटए ऑटो एक्सपो और म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया। वाराणसी के लोगों ने मकानों व फ्लैटों के साथ वाहनों की भी जमकर खरीदारी की और इसके साथ ही उन्होंने ए क ही स्थान पर आयोजित प्रसिद्ध कलाकारों की उपस्थिति से सजी म्यूजिकल नाइट का भी मजा लिया।