गोरखपुर में नवरात्रों का अवसर हो और यहां डांडिया नहीं खेला जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। गोरखपुर के लोग गुजरात के इस पारंपरिक लोकनृत्य का भरपूर मजा उठाते रहे हैं। यहां भी जगह-जगह डांडिया उत्सवों की धूम है। इसी क्रम में दैनिक हिन्दुस्तान की ओर से भी डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया है। एक ही स्थान पर गरबा के साथ के साथ खाने-पीने के विशेष स्टॉल लगाये गये हैं और मौज-मस्ती के पूरी सुविधाएं हैं। इसके अलावा गोरखपुर के लोगों के बीच समाज में उत्कृष्ट कार्य करने और विशिष्ट योगदान देने वालों को पुरस्कृत करने की भी योजना है। इसके लिए दैनिक हिन्दुस्तान ने एक्सीलेंस अवार्ड कार्यक्रम भी आयोजन किया है।