द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Qawwali Night - Kanpur




आधुनिकता के साथ लोक कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर है कानपुर। यहां आमतौर पर अवधि बोलने वालों के बीच हिंदी और उर्दू की समझ रखने वाले लोग बड़ी संख्या में हैं और इन्हें कव्वाली सुनना बेहद पसंद है। कानपुर वासियों के लिए त्योहारी सीजन में दैनिक हिन्दुस्तान की ओर से कव्वाली नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के सुप्रसिद्ध कलाकार जब अपनी प्रस्तुतियां देंगे तो कानपुर के लोगों को त्योहारी सीजन में इश्क हकीकी का लुत्फ आयेगा जो उन्हें निश्चित तौर पर अलौकिक आनंद की अनुभूति कराने वाला है।