गुजरात से निकल कर वहां का पारंपरिक लोकनृत्य गरबा देश में अपनी धूम मचा रहा है। नवरात्रि के मौके पर गरबे के आयोजन हो रहे हैं। गरबा केवल डांडियों ही नहीं करतल ध्वनि और पैरों को विशेष ताल के साथ चलाकर यह नृत्य किया जा रहा है। नवरात्रि में विशेषतौर पर शाम से ही गरबों के आयोजन शुरू हो जाते हैं। कानपुर में भी दैनिक हिन्दुस्तान की ओर से डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया है। गरबा के साथ एक ही स्थान पर म्यूजिकए खाने.पीने के विशेष स्टॉलों और मौज.मस्ती के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।