द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Excellence Award - Kanpur




इसमें कोई संदेह नहीं कि कानपुर के लोग समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित और उन्हें सम्मानित करते रहे हैं। एक तरह से यह उन लोगों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना तो है ही साथ में अन्य लोगों के लिए प्रेरणा भी बन जाता है। वे भी समाज में उत्कृष्ट कार्य करने को उत्सुक रहते हैं। ऐसा करना समाज में सकारात्मक माहौल तैयार करता है। विभिन्न संगठन और जाति.समाजों के संगठन इस कार्य के लिए आगे आते हैं किंतु उनकी सीमाएं होती हैं। दैनिक हिन्दुस्तान इन सीमाओं में बंधा नहीं है और उसने कानपुर के लोगों का काम आसान किया और समाज मे विशिष्ट और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एक्सीलेंस अवार्ड देने का कार्यक्रम आयोजित किया।