द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Masti Marg - Moradabad




जब शॉपिंग के लिए जाओ तो एक बाजार से दूसरे बाजार तक जाने और सामान खरीदने में काफी थकान हो जाती है। ऐसे में यदि कुछ चटखारेदार खाने की इच्छा हो तो मनपसंद स्थान के लिए तीसरे बाजार की ओर रुख करना पड़ता है। ऐसे समय में लगता है कि काश एक ही बाजार में सबकुछ मिल जाता। इसी कल्पना को साकार करने के लिए दैनिक हिन्दुस्तान ने मुरादाबाद के लोगों के लिए मस्ती मार्ग का आयोजन किया। इसमें वे न केवल खरीदारी कर सके बल्कि खाने.पीने की वस्तुओं का भी लुत्फ उठा सके। इसके अलावा बच्चों के खेलने.कूदने के स्टॉल लगाए गये। यही नहीं एक ही बाजार में गृह सज्जाए घरेलू सामान और इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज अच्छे डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराये गये।