मुरादाबाद कलाकारों का शहर है और यहां के लोगों को चाहे गायन होए डांस हो या फिर कवि सम्मेलन सभी को पसंद किया जाता है। अब धीरे.धीरे डांडिया डांस का भी लोग लुत्फ उठाने लगे हैं। मां दुर्गा और महिषासुर की लड़ाई के नाटकीय स्वरूप को डंडियों और तालियों के साथ खेला जाता है। इस सामूहिक नृत्य को मुरादाबाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तरह आयोजित होने लगे हैं। जहां भी गरबा आयोजित किया जाता है तो वहां मेले का माहौल भी बन जाता है। इस बार दैनिक हिन्दुस्तान ने मुरादाबाद के लोगों के लिए डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। एक ही स्थान पर म्यूजिकए स्पेशल स्टॉलों पर खाने.पीने और मौज.मस्ती के लिए लोगों ने गरबा कार्यक्रम का भरपूर मजा लिया।