द्वारा प्रस्तुत
द्वारा संचालित

Rae Bareli Utsav - Rae Barelli




त्योहार जीवन को नया रंग देते हैं। व्यक्ति इन त्योहारों के माध्यम से ही जीवन में परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत रहता है और यही वजह है कि हर त्योहार पूरे उत्साह और हर्ष के साथ मनाये जाते हैं। जीवन की आपा-धापी में जो परेशानियां है, उससे निजात पाने और नये सिरे से जिंदगी को शुरू करने में इन त्योहारों का बड़ा योगदान रहता है। दैनिक हिन्दुस्तान त्योहारों के महत्व तो भली-भांति समझता है और यही वजह है कि आने वाले त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को जीवन परिवर्तित कर उसमें उमंग भरने का भरपूर अवसर मिले, इसके लिए वह हमेशा से प्रयासरत रहता है। त्योहारी सीजन को ध्यान का रखते हुए दैनिक हिन्दुस्तान बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के प्रमुख जिलों में बहुत से कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इन कार्यक्रमों में रीयल एस्सेट फेयर, ऑटो एक्सपो, कवि सम्मेलन, सूफी नाइट, कव्वाली नाइट, विभिन्न सम्मान समारोह व शॉपिंग फेस्टिवल आदि की योजनाएं बनाई गयीं हैं। विश्वास है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन जीवन में नया रंग भर सकेंगे और हर्षोल्लास के साथ जीवन की नयी यात्रा शुरू कर सकेंगे।